INDEPENDENCE DAY kya hai Aur Kyu मनाया जाता है?

भारत का स्‍वतंत्रता दिवस हर वर्ष 15 अगस्‍त को देश भर में हर्ष उल्‍लास के साथ मनाया जाता है । यह प्रत्‍येक भारतीय को एक नई शुरूआत की याद दिलाता है। इस दिन 200 वर्ष से अधिक समय तक ब्रिटिश के चंगुल से छूट कर एक नए युग की शुरूआत हुई थी। 15 अगस्‍त 1947 वह भाग्‍यशाली दिन था जब भारत को ब्रिटिश  से स्‍वतंत्र घोषित किया गया और नियंत्रण की बागडोर देश के नेताओं को सौंप दी गई। भारत द्वारा आजादी पाना उसका भाग्‍य था, क्‍योंकि स्‍वतंत्रता संघर्ष काफी लम्‍बे समय चला । जिसमें अनेक स्‍वतंत्रता सेनानियों ने अपने जीवन कुर्बान कर दिए। 

Happy independence day,  15 August , independence,  india INDEPENDENCE Day,  india , indishayari.com,  indishayari, INDEPENDENCE Day Shayari,  independence day Video Status

आजादी की कभी शाम ना होंगे देंगे, शहीदों की कुर्बानी बदनाम ना होने देंगे, बची है लहू की एक बूँद भी रगों में, तब तक भारत माता का आँचल नीलाम ना होने देंगे।

भारत में हर साल 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) मनाया जाता है, हम भारतीयों के लिए ये दिन खास है क्योंकि इसी दिन भारत को आजादी मिली थी। भारत में पहला स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त 1947 को मनाया गया था तब से आज तक मनाया जाता आ रहा है पर क्या आपको पता है की स्वतंत्रता दिवस क्या है, स्वतंत्रता दिवस क्यों मनाया जाता है और स्वतंत्रता दिवस का इतिहास क्या है। आज हम इस Independence Day Article मे सब कुछ जानेंगे। 

स्वतंत्रता दिवस क्या है? (What is Independence Day ) 


स्वतंत्रता दिवस एक राष्ट्रीय अवकाश, ये वो दिन होता है जब किसी देश को आजादी मिली हो। इसे "आजादी का दिन" भी कहा जाता है। इसे अलग अलग देशों में अलग अलग तरह से मनाया जाता हैं इस दिन सभी आजादी का जश्न मनाते हैं। 

भारत में स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को मनाया जाता हैं क्योंकि हमारा देश 15 अगस्त 1947 को ब्रिटिश शासन से आजाद हुआ था। ये भारत का राष्टीय त्यौहार है प्रतिवर्ष भारत के प्रधानमंत्री लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित करते है और राष्टीय ध्वज फहराया जाता है। 


स्वतंत्रता दिवस को देश का हर नागरिक अपने-अपने तरीके से मनाता है। इस मौके पर वे कार्यक्रम स्थल को सजाते हैं, राष्ट्रीय झंडा फहराते हैं और राष्ट्रीय गीत या देशभक्ति के गीत गाते हैं। इस मौके पर स्कूलों में कई तरह के कार्यक्रमों का आयोजन होता है। 

दे सलामी इस तिरंगे को, जिस से तेरी शान है, सर हमेशा ऊंचा रखना इसका, जब तक तुझमें जान है. Happy Independence Day

स्वतंत्रता दिवस क्यों मनाया जाता है? (Why Celebrate Independence Day in Hindi?) 


स्वतंत्रता दिवस 15 august 1947 में ब्रिटिश शासन से भारत की आजादी की याद में मनाया जाता है। 15 अगस्त को एक नए स्वतंत्र भारत का जन्म हुआ। इस दिन अंग्रेजों ने भारत छोड़ा और देश को नेताओं को सौंपा था इसलिए ये भारत के इतिहास में सबसे महत्वपूर्ण दिन है और भारतीय इस दिन को हर साल बड़ी धूमधाम से मिलकर मनाते हैं। 

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरकारी स्तर पर बड़े कार्यक्रमों का आयोजन होता है। सबसे बड़ा कार्यक्रम लाल किले पर होता है। वहां देश के प्रधानमंत्री ध्वजारोहण करते हैं और लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित करते हैं। कुछ लोग सुबह तैयार हो जाते हैं और टीवी पर भारत के प्रधानमंत्री का भाषण सुनते हैं। उसके बाद कई अन्य कार्यक्रमों का आयोजन होता है। राष्ट्रीय ध्वज को 21 तोपों की सलामी दी जाती है। इसी तरह से हर राज्यों में भी स्वतंत्रता दिवस समारोहों का आयोजन किया जाता है जहां राज्य के राज्यपाल और मुख्यमंत्री मुख्य अतिथि में शामिल होते हैं। 

भारत में 15 अगस्त बहुत उत्साह और गौरव के साथ मनाया जाता है। 15 अगस्त 1947 को भारत को अंग्रेजों की गुलामी से आजादी मिली थी। तब से हमारे देश में हर वर्ष 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है। इस दिन भारत के प्रधानमंत्री लाल किला पर राष्ट्रीय ध्वज फहराते हैं। इस दिन सभी सरकारी कार्यालय जैसे बैंक, पोस्ट ऑफिस आदि में अवकाश होता है। इसके साथ ही सभी स्कूल और ऑफिस में तिरंगा फहराया जाता है। इसके साथ ही कई स्कूल और कॉलेज में कविता,भाषण, नाटक आदि कई प्रतियोगिता भी आयोजित की जाती है।  

15 अगस्त: स्वतंत्रता दिवस  का इतिहास ( History Of Independence Day 15 August) 


Independence Day : 15 August का दिन भारतीय् लोकतंत्र और हर भारतीय के लिए काफी खास दिन है। यही वह दिन है जब भारत को ब्रिटिश शासन से आजादी मिली थी। इसी वजह से हर साल 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है। आज के समय में भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। 

15 अगस्त, 1947 को जो हमें आजादी मिली, वह आसानी से नहीं मिल गई। इसके लिए हमें बड़ी कुर्बानी देनी पड़ी है और लंबा संघर्ष करना पड़ा है। महात्मा गांधी, भगत सिंह, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, सरदार वल्लभभाई पटेल, मौलाना अबुल कलाम आजाद, सुखदेव, गोपाल कृष्ण गोखले, लाला लाजपत राय, लोकमान्य बालगंगाधर तिलक, चंद्र शेखर आजाद जैसे हजारों स्वतंत्रता सेनानियों ने बलिदान दिया। तब जाकर हम आजाद हो पाए। 

देश की आजादी के लिए स्वतंत्रता सेनानियों ने खूब मेहनत की। उन्होंने ब्रिटिश शासन से लड़ने में दिन-रात एक कर दिए। उन्होंने अपने आराम और जीवन के सारे सुख त्याग दिए।महात्मा गांधी के अहिंसा के आंदोलन से आजादी हासिल करने में काफी मदद मिली। इसके नतीजे में ही 200 सालों के ब्रिटिश शासन से हमें आजादी मिली। आजादी की लड़ाई में हर धर्म, जाति, रंग और नस्ल के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विजय लक्ष्मी पंडित, सरोजिनी नायडू, कस्तूरबा गांधी, कमला नेहरू, एनी बेसेंट जैसी महिलाओं ने भी स्वतंत्रता के आंदोलन में हिस्सा लिया। 

15 अगस्त 1947 के दिन भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरु जी ने दिल्ली में लाल किले केलाहौरी गेट के ऊपर, भारतीय राष्ट्रीय ध्वजफहराया था| जिसकी शुरुआत नेहरु जी ने ही कि थी. 

जिसके चलते प्रत्येक वर्ष भारत के प्रधानमंत्री लाल किले पर झन्डा फहराते है। भारत कि आजादी के दिन को लोग भारत का स्वतंत्रता दिवस के रुप में मनाते है|  

यह दिन 1947 से आज तक हम बड़े उत्साह और प्रसन्नता के साथ मनाते चले आ रहे हैं। इस दिन सभी विद्यालयों, सरकारी कार्यालयों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाता है, राष्ट्रगीत गाया जाता है और इन सभी महापुरुषों, शहीदों को श्रद्धांजल‍ि दी जाती है जिन्होंने स्वतंत्रता हेतु प्रयत्न किए। मिठाइयां बांटी जाती हैं। 

इस दिन का ऐतिहासिक महत्व है। इस दिन की याद आते ही उन शहीदों के प्रति श्रद्धा से मस्तक अपने आप ही झुक जाता है जिन्होंने स्वतंत्रता के यज्ञ में अपने प्राणों की आहु‍ति दी। इसलिए हमारा  कर्तव्य है कि हम हमारे स्वतंत्रता की रक्षा करें। देश का नाम विश्व में रोशन हो, ऐसा कार्य करें। देश की प्रगति के साधक बनें न‍ कि बाधक। हमें अच्‍छे कार्य करना है और देश को आगे बढ़ाना है। 

हमारा article लिख़ने का यही उद्देश्य है कि , हम सब जानते  है कि हमें स्वतंत्रता कैसे मिली है,  इसके लिए हमने कितने वीर बलिदान कर दिए। लेकिन  हमारी आने वाली पीढ़ी  ओर बच्चे यह नहीं जानते, उन्हें हमे बताने की जरुरत है। क्योंकि नई युवा पीढ़ी ही देश की नींव है। 

अतः हमारा यह दायित्व है, कि हम अपने देश की हित में काम करें, हम देश को बेहतर बनाने का संकल्प लें। आप हमारे इस Article INDEPENDENCE DAY KYA HAI AUR KYU मनाया जाता है? को Facebook, WhatsApp, Twitter & Other Social Networking Sites पर Share जरूर करे। जय हिंद जय भारत । 

Article Written by Sakshi Jaiswal
SHARE NOW
   

Post a Comment

0 Comments

Happy Valentine's Day 2024
close